फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allegation against bbau hod

बीबीएयू में शिक्षिका के बाद अब छात्रा ने भी HOD पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 16 Aug 2017 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Aug 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
allegation against bbau hod
डेमो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) में विवाद कम होते नहीं दिख रहे हैं। एक शिक्षिका के बाद अब शोध छात्रा ने उन्हीं विभागाध्यक्ष/ डीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने शिक्षिका की शिकायत कुलपति प्रो. आरसी सोबती से की है। उसकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुलपति ने डीन से 15 अगस्त दोपहर 12 बजे तक जवाब-तलब किया था।
विज्ञापन


छात्रा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि विभागाध्यक्ष/ डीन ने उसे 24 अप्रैल को प्री-पीएचडी सबमिशन के दौरान मानसिक प्रताड़ना दी। मेरा प्रजेंटेशन नहीं सुना और वहां से चली गईं। वहीं जब 11 अगस्त को मैं अपना सबमिशन करने गई तो शिक्षिका ने गेट से ही गेट आउट कर दिया। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया और चेतावनी पत्र जारी करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन


छात्रा ने सोमवार को कुलपति से मिलकर अपनी समस्या बताई और थीसिस जमा कराने की मांग की। कुलपति ने डीन से जवाब मांगा है। कुलपति ने कहा कि इसके बाद ठोस कार्रवाई करेंगे। बता दें कि विभागाध्यक्ष पर अमेठी कैंपस में तैनात एक शिक्षिका ने भी कई आरोप लगाए हैं। जिसकी जांच के लिए इंटरनल कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed