फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allahabad Highcourt gives big decision on domestic violence.

हाईकोर्ट का अहम फैसला: घरेलू हिंसा के मुकदमे दायर करने की समयसीमा नहीं

Wed, 27 Oct 2021 10:04 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Oct 2021 10:04 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में एक अहम फैसला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों को दायर करने की कोई समयसीमा नहीं है।

विज्ञापन
Allahabad Highcourt gives big decision on domestic violence.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मुकदमों को दायर करने की समयसीमा को लेकर अहम फैसला दिया है। इसमें कहा गया है कि ये मुकदमे सिविल प्रकृति के होते हैं। लिहाजा कभी भी दाखिल किए जा सकते हैं। इनके दायर करने के तर्क संगत समय के मुद्दे पर संबंधित अदालत निर्णय ले सकेगी। मियाद अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम के मामलों में लागू नहीं होता क्योंकि ये केस आपराधिक प्रकृति के नहीं होते हैं।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति सरोज यादव की खंडपीठ ने यह फैसला त्रिलोचन सिंह की याचिका पर सुनवाई कर एकल पीठ की ओर से संदर्भित प्रश्नों के जवाब देते हुए पारित किया। एकल पीठ ने दो कानूनी सवालों को तय करने के लिए मामला संदर्भित किया था।
विज्ञापन


पहला सवाल था कि काफी समय बीतने के बाद घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 के तहत दाखिल मुकदमा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 468 के तहत कालातीत माना जाएगा अथवा नहीं। खंडपीठ ने इसका उत्तर देते हुए कहा कि चूंकि अधिनियम की धारा 12 के तहत दाखिल मुकदमा अनुतोष की प्राप्ति के लिए होता है। इसलिए यह सिविल प्रकृति का मुकदमा होता है। ऐसे मुकदमे पर दंड प्रक्रिया संहिता लागू नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरा प्रश्न था कि अगर इसे सिविल प्रकृति का माना जाए तो क्या मियाद अधिनियम के तहत तीन वर्ष के भीतर ही मुकदमा दाखिल होना चाहिए अथवा किसी भी समय इसे दाखिल किया जा सकता है। इसका उत्तर देते हुए कोर्ट ने कहा कि विधायिका ने ऐसे मुकदमों पर कोई मियाद तय नहीं की है। इसलिए मियाद अधिनियम इन मुकदमों पर लागू नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed