फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allahabad hazi builds shiv temple and inaugurates

हाजी ने किया ऐसा काम, शर्मसार होंगे कट्टर

Thu, 27 Feb 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 27 Feb 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
allahabad hazi builds shiv temple and inaugurates

जब यूपी में धर्म और पंथ के नाम पर नेता एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं, इलाहाबाद उमरपुर, नीवा के एक हाजी ने अनूठी मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


पांच वक्त के नमाजी हाजी एखलाक अहमद ने मधुबन विहार कॉलोनी में शिव मंदिर बनाने के लिए न सिर्फ अपनी जमीन दान में दी बल्कि मंदिर का शिलान्यास भी किया।

मंदिर बनाने के लिए ईंट और चंदे के तौर पर रकम भी दी। कालोनी ही नहीं, पूरे क्षेत्र में हिन्दू, मुस्लिम सबके बीच अब्बू के नाम से मशहूर हाजी ने बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर इसी मंदिर में बने सत्संग हाल का उद्घाटन किया।

हाजीजी की इस पहल ने सांप्रदायिक सद्भाव को तो मजबूती दी ही, तमाम फिरकापरस्त ताकतों को हाशिये पर ला खड़ा किया है।

महागौरी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुबह महारुद्राभिषेक के बाद सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। बाद में हाजी एखलाक अहमद ने हाल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कालोनी निवासियों के साथ ही नीवा, सलोरी के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनकी मांग पर हाजीजी ने महागौरी मंदिर के लिए जमीन दी और मंदिर निर्माण के लिए सबसे ज्यादा सहयोग भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में हाजी एखलाक ने कहा, ‘सबका मालिक तो एक ही है, फिर मजहब अलग-अलग हों तो क्या।’

सामाजिक सरोकारों के लिए जुटे हाजीजी ने मंदिर निर्माण में मदद के साथ ही मशहूर खजूर वाली मस्जिद का भी जीर्णोद्धार कराया।

अशफाक मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक अब्बू की देखरेख में संचालित मदरसे में बच्चे दीनी और दुनियावी तालीम सीख रहे हैं।

क्षेत्रीय लोगों के लिए भी अब्बू किसी संरक्षक की तरह ही हैं जो धार्मिक अनुष्ठान हो या निजी मुश्किलें, सभी में साथ खड़े मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed