{"_id":"63c920b47113b449ad443982","slug":"all-the-players-send-back-to-home-from-sai-center-lucknow-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ साई सेंटर में पसरा सन्नाटा, सभी खिलाड़ियों को घर भेजा गया, मीडिया के प्रवेश पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ साई सेंटर में पसरा सन्नाटा, सभी खिलाड़ियों को घर भेजा गया, मीडिया के प्रवेश पर लगी रोक
Thu, 19 Jan 2023 04:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:21 PM IST
सार
लखनऊ साई सेंटर में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सभी महिला खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ साई सेंटर के कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया समेत तमाम अन्य दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते लखनऊ साई सेंटर में बुधवार से शुरू हुआ नेशनल कैंप बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेंटर प्रबंधन ने गुरुवार को मीडिया के आने पर बैन भी लगा दिया गया। इस पूरे मामले पर यूपी और हरियाणा के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए हैं। कैंप में उत्तर प्रदेश से शामिल खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लिया है।
विज्ञापन
पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं साई सेंटर में महिला कुश्ती कैंप के दौरान हुई थीं लेकिन मामला दबा दिया गया। हालांकि सेंटर प्रबंधन की ओर से कभी भी इन मामलों की पुष्टि नहीं की गई। गुरुवार को भी सेंटर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कैब में आए सभी खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि सेंटर में अभी भी कुछ लड़कियां मौजूद हैं।
विज्ञापन