फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All roads in the state will not be able to get rid of the pit before Navratri, officers raised their hands

नवरात्र से पहले गड्ढा मुक्त नहीं हो पाएंगी प्रदेश की सभी सड़कें, अफसरों ने खड़े किए हाथ

Mon, 05 Oct 2020 11:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
All roads in the state will not be able to get rid of the pit before Navratri, officers raised their hands
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र से पहले प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाएंगी। इसकी वजह पीडब्ल्यूडी के पास बजट का टोटा है। इसके लिए कुल 600 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, पर विभाग वर्तमान स्थितियों में बहुत ही खींचतान करके 300 करोड़ रुपये का ही इंतजाम कर पा रहा है। नतीजतन, विभागीय अधिकारियों ने 17 अक्टूबर से पहले इस लक्ष्य को हासिल कर पाने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय समीक्षा बैठकों में सभी सड़कों के गड्ढे शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने (17 अक्तूबर) से पहले भरने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में उपलब्ध 30 सितंबर तक के ब्यौरे के अनुसार, प्रदेश में 48400 किलोमीटर लंबाई में मार्गों को गड्ढामुक्त किया जाना है। इसमें राज्यमार्गों, प्रमुख जिला मार्गों (एमडीआर) और अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) की लंबाई 14,350 किलोमीटर और ग्रामीण मार्गों की लंबाई 34,050 किलोमीटर है। 
विज्ञापन


इन गड्ढों को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी के सभी खंडों ने कुल 600 करोड़ रुपये की डिमांड की है। अभी तक इस मद में डेढ़ सौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर हर साल गड्ढे भरने के लिए औसतन 200 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इस बार विभाग अन्य कार्यों में कटौती करके अधिक से अधिक 300 करोड़ रुपये का इंतजाम ही कर पाएगा। इसलिए बजट के अभाव में निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी गड्ढे भरना मुमकिन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, अभी तक 22000 किलोमीटर लंबी सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं। बजट की स्थिति देखते हुए पीडब्ल्यूडी मुख्यालय सभी खंडों को निर्देश दे रहा है कि पहले महत्वपूर्ण सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएं। स्टेट हाईवे,  एमडीआर और ओडीआर के गड्ढे भरने के बाद ही उपलब्ध बजट में ग्रामीण सड़कों पर कार्य किया जाए।


पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि हमें सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश मिले हैं। उपलब्ध बजट में निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकतम कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed