{"_id":"65bb5bec16f98f387a016be7","slug":"all-party-meeting-in-lucknow-before-budget-session-in-uttar-pradesh-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का बजट सत्र: सभी दलों के विधायक सामूहिक रूप से जाएंगे अयोध्या, सर्वदलीय बैठक में नेताओं ने दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का बजट सत्र: सभी दलों के विधायक सामूहिक रूप से जाएंगे अयोध्या, सर्वदलीय बैठक में नेताओं ने दिया प्रस्ताव
Fri, 02 Feb 2024 06:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:53 AM IST
सार
यूपी में बृहस्पतिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से अयोध्या जाने का प्रस्ताव दिया। सभी विधायक सामूहिक रूप से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानमंडल बजट सत्र के बाद सभी दलों के विधायक सामूहिक रूप से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता और नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा और अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की बात रखी। बैठक में मौजूद अधिकांश दलों के प्रतिनिधियों ने राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से सभी विधायकों को रामलला के दर्शन के लिए ले जाने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा में टिकट वितरण: दूसरे दलों से आए हुए आयातित प्रत्याशियों को मिले ज्यादा मौके, पार्टी में उभरा असंतोष
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: सपा बोली- कांग्रेस को जो सीटें लड़नी हैं वे बता दी गईं, कांग्रेस ने शुरू की हर सीट की तैयारी
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी विषयों पर सदन में सकारात्मक चर्चा करने और विपक्ष के सवालों का जवाब देने को तैयार है। लेकिन सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होता है, सदस्यों के सदन के अंदर आचरण और व्यवहार को जनता देखती है। लिहाजा सदन के अंदर सभी सदस्यों को मर्यादा के अनुकूल व्यवहार करते हुए अपने क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े मुद्दे रखने चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से शांतिपूर्ण माहौल में सदन की कार्यवाही संचालित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सदन में सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सदन संचालित करने का आश्वासन दिया। बैठक में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह, सुभासपा से ओमप्रकाश राजभर सहित अन्य दलों के नेता भी मौजूद थे।