जरूरी खबर: रविवार को बंद रहेंगी दवा की दुकानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सभी दवा दुकानें रविवार को बंद रहेंगी। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह घोषणा एसोसिएशन की लखनऊ शाखा के अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी ने की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दवा दुकानदारों और फॉर्मासिस्टों के हक को नजरअंदाज कर रही है। एसोसिएशन की मांग है कि प्रदेश सरकार फॉर्मासिस्ट व ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण समस्या का निदान करे।
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित मनमानी फीस वृद्धि केमिस्ट एसोसिएशन को स्वीकार नहीं है। इसके अलावा अवैध ऑनलाइन दवा व्यापार पर केंद्र व प्रदेश सरकार फौरी कार्रवाई करे। इससे दवा व्यापार के इस नए तरीके पर रोक लगाई जा सके।
केमिस्ट मार्च निकालकर जताएंगे विरोध
गिरिराज रस्तोगी ने बताया कि शहर में कुल करीब 4400 दवा दुकानें हैं, जो बंद रहेंगी। शहर के कुछ चुनिंदा 17 बड़े अस्पतालों के भीतर खुली दवा दुकानों पर बंदी का असर नहीं रहेगा।
मरीज अस्पतालों के भीतर बनी दवा दुकानों से दवा ले सकते हैं।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के महासचिव सुरेश गुप्ता ने बताया कि उच्च न्यायालय लखनऊ में दाखिल पीआईएल में कोर्ट को संगठन ने आश्वासन दिलाया कि प्रदेश की दवा दुकानों पर बंदी रहने से मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
इस दौरान मरीजों की सुविधा के लिए शहर के चुनिंदा 17 अस्पतालों के भीतर संचालित दवा दुकानें चलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी रविवार को सुबह दस बजे लखनऊ नगर पालिका लालबाग से जीपीओ तक केमिस्ट मार्च निकालकर अपना विरोध जताएंगे।