फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All medical institutions medical colleges of UP will get treatment as before

यूपी के सभी चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों में पहले की तरह मिलेगा इलाज, शासन ने दिए निर्देश

Fri, 12 Feb 2021 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
All medical institutions medical colleges of UP will get treatment as before
अस्पताल की ओपीडी में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में पहले की तरह ही ओपीडी और भर्ती सेवाएं चलेंगी। शासन ने सभी चिकित्सा संस्थानों के निदेशक, रजिस्ट्रार और मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर ओपीडी, इनडोर सेवाएं कोरोना संक्रमण से पहले की स्थिति की तरह ही इलाज की सुविधाएं तत्काल शुरू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


उप्र शासन के सचिव जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 का प्रसार कम हो रहा है। ऐसे में सभी चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में कोरोना संक्रमण से पहले की तरह ही चिकित्सा सुविधाएं शुरू की जाएं। ओपीडी और इनडोर सेवाएं भी शुरू की जाएं। जिससे नॉन कोविड मरीजों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। कोविड-19 रोगियों के लिए जरूरत के अनुसार एक अलग वार्ड की व्यवस्था करने और मरीजों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार वार्ड बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, रजिस्ट्रार केजीएमयू, निदेशक डॉ. राम मनोहर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, निदेशक सुपर स्पेशियलिटी बाल चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान, निदेशक एसजीपीजीआई, रजिस्ट्रार उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, निदेशक राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा सहित सभी राजकीय व स्वशासी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चिकित्सा सुविधाएं शुरू करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में कोरोना के 112 नए मरीज मिले 
प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 112 नए मरीज मिले हैं। जबकि 189 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 3,232 एक्टिव मरीज बचे हैं। वहीं, दो संक्रमित मरीजों की मौत के साथ ही कोरोना से अब तक कुल 8,698 लोग जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक संक्रमित 6,02,001 संक्रमितों में से 5,90,071 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को 1,34,682 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक कुल 2,93,02,186 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट 98 फीसदी, सीएम ने जताया संतोष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 की 98 प्रतिशत से अधिक रिकवरी दर पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी बरती जाए। इस संबंध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन का लाभ प्राप्त करें। फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने की सूचना देने के लिए जिलों में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed