फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all facilities under one roof

24 घंटे में नया कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़ेगा तत्काल

Thu, 09 Jan 2014 10:37 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Jan 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
all facilities under one roof

आपके घर से पोल की दूरी 40 मीटर है और आप अमीनाबाद, रेजीडेंसी, ठाकुरगंज, चौक, हुसैनगंज, राजभवन खंडीय क्षेत्र से जुड़े किसी इलाके में रहते हैं।

विज्ञापन


भवन स्वामी होने के साथ ही नया कनेक्शन पाने की सभी औपचारिकताएं पूरी करते हैं, इसके बावजूद अब तक नया कनेक्शन नहीं मिला है। परेशान न हों।

आपके पास तीन दिन का मौका है तत्काल नया कनेक्शन पाने के लिए। वह भी 24 घंटे के भीतर। उपभोक्ताओं को यह सुविधा दीवानी कचहरी के सामने स्थित लेसा भवन में 9 से 11 जनवरी तक मिलेगी।
विज्ञापन


यह आयोजन 1.40 लाख उपभोक्ता वाले सर्किल प्रथम ने किया है, जिसकी अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार वर्मा करेंगे।

सुधीर ने एक ही छत के नीचे तीन दिन तक मिलने वाली चार सूत्रीय सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जो आवेदक जिस दिन नए कनेक्शन का आवेदन करेंगे, उनको 24 घंटे के भीतर एस्टीमेट जमा कराकर मीटर सहित कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस शिविर में नए कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़वाने, खराब एवं जले मीटर बदलने और एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ तत्काल मिलेगा।

सुधीर ने बताया कि सभी खंडों के एक्सईएन, उपखंड अधिकारी एवं जूनियर इंजीनियर शिविर में मौजूद रहेंगे।

कनेक्शन के लिए जरूरी हैं ये दस्तावेज

दो फोटो, आवेदक के पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, परिचय पत्र (केंद्र एवं राज्य सरकार कर्मियों के मान्य) की छाया प्रति, भवन स्वामी होने का प्रमाण पत्र एवं बीएंडएल फॉर्म देना होगा।


आवेदक किराएदार हैं तो उसको मकान मालिक से एनओसी लेनी होगी। शिविर स्थल के समीप फॉर्म भराने की व्यवस्था रहेगी। फॉर्म भराकर उसमें उक्त दस्तावेज को संलग्न करके शिविर में जमा करना होगा।

ऐसे बढ़ेगा विद्युत लोड

जिन उपभोक्ताओं को घरेलू एवं कॉमर्शियल कनेक्शन का विद्युत लोड बढ़वाना है तो उनको शिविर में फॉर्म मिलेगा।

इस फॉर्म में चंद सूचनाएं भरने के बाद दिसंबर में जमा बिल की प्रतिलिपि को संलग्न करना होगा। यदि बिल दिसंबर में जमा नहीं है तो नवंबर का भी चलेगा।

इसके बाद उपभोक्ता का विद्युत लोड बढ़ा दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओ के पास कनेक्शन की रसीद हो तो उसे अवश्य लाएं, जिससे पहले जमा विद्युत लोड की सिक्योरिटी कम की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed