फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All excuses failed, adverse entries issued to 20 teachers

Lucknow News: सारे बहाने फेल, 20 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी

Thu, 24 Jul 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
All excuses failed, adverse entries issued to 20 teachers
लखनऊ। मोहनलालगंज ब्लॉक के उतरावां प्राथमिक विद्यालय में अनुपस्थित मिले 23 शिक्षकों की जांच रिपोर्ट आने के बाद 20 को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उधर, पहले से हस्ताक्षर बनाने में निलंबित चल रहे तीन शिक्षकों को बहाली के बाद अब दूसरे स्कूल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मामले को लेकर शिक्षकों ने वाहन खराब होने व स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था, लेकिन किसी का जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद बीएसए ने 20 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इनमें से जिन पांच शिक्षकों का दूसरे स्कूल तबदला हुआ था, उन्हें भी रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने 24 जून को इस प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान 23 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इनमें से तीन शिक्षकों के रजिस्टर पर पहले से हस्ताक्षर पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिकूल प्रविष्टि का असर

प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने के बाद शिक्षकों को पदोन्नति में रुकावट, वेतनवृद्धि, प्रमोशन न होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
ये शिक्षक मिले थे अनुपस्थित

प्रधानाध्यापक स्वदेश कुमार अग्निहोत्री, सहायक अध्यापक दीप माला, रुचि खत्री, श्रुति कीर्ति शुक्ला, पंकज शुक्ला, प्रवेंद्र कुमार यादव, चंद्र प्रकाश, राम प्रकाश, अनूप कुमार, चिंता देवी, हरि प्रसाद, अनुपमा मिश्रा, अंजली सिंह, रश्मि पांडेय, स्वाति सैनी, रेनू जोशी, सुप्रिया, ऋचा सिंह, दुर्गा रानी, नीलम पाठक, अर्चना पांडेय, सीमा वर्मा, मनोरमा।






अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा

अभी तक निरीक्षण में एक दिन अनुपस्थित पाए जाने पर मेडिकल अवकाश के सहारे चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता था। इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है। अमर उजाला ने खबरें प्रकाशित कर लगातार मुद्दे को उठाया, तब विभाग कार्रवाई के लिए आगे आया है। इस संबंध में बीएसए राम प्रवेश का कहना है कि जांच में सभी शिक्षकों को दोषी पाया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed