{"_id":"67427628494f0ccaaf0523a8","slug":"all-countries-should-unite-for-world-welfare-chief-secretary-lucknow-news-c-13-1-lko1020-965137-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कल्याण के लिए एकजुट हों सभी देश : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कल्याण के लिए एकजुट हों सभी देश : मुख्य सचिव
Sun, 24 Nov 2024 06:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नागरिकों के अधिकार और भलाई सभी देशों की प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी देश विश्व मानवता के कल्याण एवं वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए साझा मंच पर एकजुट हों। वे शनिवार को सीएमएस की कानपुर रोड शाखा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित सत्र में बोल रहे थे।
उन्होंने विश्व पटल पर भारत के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपने संविधान की भावनाओं के अनुरूप सभी सहयोगी देशों के साथ हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई है। इससे पहले, हैती के पूर्व प्रधानमंत्री जीन-हेनरी सेंट ने सम्मेलन के दूसरे दिन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और विशेष अंतरराष्ट्रीय कानून से ही विश्व का कल्याण संभव है। गुयाना सुप्रीम कोर्ट की जज न्यायमूर्ति प्रिशिला चंद्रा हनीफ ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर में सुधारों का आह्वान किया।
पैनल डिस्कशन में हंगरी की पूर्व राष्ट्रपति कैटालिना नोवाक ने राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों और दुनियाभर में लैंगिक असमानता को दूर करने की वकालत की। सम्मेलन की संयोजक और सीएमएस की प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने बताया कि लगभग सभी मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाशीशों व कानूनविदों की आम राय रही कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51 (सी) विश्व की समस्याओं का एक मात्र समाधान है।
विज्ञापन
विदेशी मेहमानों के लिए मुख्यमंत्री आवास पर भोज
सीएमएस के हेड कम्युनिकेशंस ऋषि खन्ना ने बताया कि दिनभर की परिचर्चा के बाद देश-विदेश से पधारे अतिथियों के लिए मुख्यमंत्री आवास पर भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही इस सम्मेलन का उद्धाटन किया था। उन्होंने विदेशी अतिथियों के सम्मान में यह भोज आयोजित किया।