{"_id":"629cf21f9c6af47a3f787edb","slug":"all-colleges-will-be-connected-with-ayush-university-ayurvedic-unani-homeopathic-medical-colleges-will-have-to-apply-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे सभी महाविद्यालय : आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे सभी महाविद्यालय : आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में अभी तक दो राजकीय और 12 निजी यूनानी मेडिकल कॉलेज हैं। इसी तरह आठ राजकीय और 61 निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, नौ राजकीय और दो निजी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों को अब महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी कॉलेजों को आनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है। अब कॉलेजों का नए सिरे से मूल्यांकन भी किया जाएगा।
प्रदेश में अभी तक दो राजकीय और 12 निजी यूनानी मेडिकल कॉलेज हैं। इसी तरह आठ राजकीय और 61 निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, नौ राजकीय और दो निजी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हैं। इन कॉलेजों की संबद्धतआ अभी तक अलग- अलग विश्वविद्यालय से है। अब इन सभी कॉलेजों की संबद्धता महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर से हो जाएगी।
ऐसे में इन कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों को एक ही विश्वविद्यालय की डिग्री मिलेगी। इन कॉलेजों को विश्वविद्यालय से जोड़ने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई है। सभी कॉलेज संचालकों एवं प्रधानाचार्र्यों से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है। इस दौरान कॉलेजों की ने सिरे से सत्यापन भी किया जाएगा।