{"_id":"85ac7c6240d5733616a54bbd4288c491","slug":"all-about-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलाई से सूखी रोटी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलाई से सूखी रोटी बेहतर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
फील्ड पोस्टिंग को मलाई मानने वाले और त्योहारों के दौरान जिलों के चार्ज के लिए परेशान रहने वाले पुलिस अधिकारी दुआ मांग रहे हैं कि भगवान ऐसे चार्ज से बचाएं।
विज्ञापन
संवेदनशील जिलों के अफसरों ने पूजा-पाठ का वक्त तक बढ़ा दिया है। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद ज्यादातर अधिकारी जिलों के चार्ज पर जाने से कतरा रहे हैं।
हर किसी के दिमाग में यही बात है कि चार्ज के चक्कर में कहीं सीआर न बिगड़ जाए।
पद तो जाए ही, हो सकता है कि निलंबन भी झेलना पड़ जाए। इस समय सूखी रोटी वाली साइड पोस्टिंग ही भली है।