{"_id":"63df8deea611680b14095a7cd60c2271","slug":"all-about-shiksha-mitra-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन की मांग पर अड़े शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन की मांग पर अड़े शिक्षा मित्र
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
समायोजन की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों ने विधान भवन के सामने
विज्ञापन
अर्द्धनग्न प्रदर्शन व आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा मित्र शिक्षक कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने लखनऊ आओ हक पाओ का नारा देते हुए कहा है कि 27 दिसंबर को अनशन शुरू किया जाएगा।
इसके बाद 28 दिसंबर को अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन और 29 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने बताया कि एक जनवरी को विधान भवन के सामने गिरफ्तारी दी जाएगी।
दो जनवरी को प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों का रिजल्ट घोषित करने की मांग पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद का घेराव, तीन जनवरी को बेसिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान राज्य परियोजना निदेशालय का घेराव करेंगे।
शुद्धि बुद्धि हवन चार जनवरी, टीईटी की शव यात्रा 5 जनवरी को निकालेंगे और 6 जनवरी को सचिव बेसिक शिक्षा के आवास का घेराव करेंगे।