फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about politics

ताकि बची रहे ‘नौकरी’

Thu, 01 Aug 2013 11:16 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
all about politics

नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद से प्रदेश कांग्रेस के बहुत से नेताओं को कुर्सी छिनने का डर सताने लगा है।

विज्ञापन


खास तौर पर उन नेताओं में ज्यादा बेचैनी है जिनका जमीन पर कोई आधार नहीं है लेकिन तिकड़म से पदाधिकारी बने हुए हैं। यह तय माना जा रहा है कि आम चुनाव के मद्देनजर मिस्त्री जी जल्द ही संगठन का नट बोल्ट टाइट करेंगे।

ऐसे में मिस्त्री की ‘गुडबुक’ में शामिल होने की नेताओं में होड़ मची है। वजह साफ है कि मिस्त्री का कनेक्शन सीधे 10, जनपथ और राहुल गांधी से है।

उनका फीडबैक ही प्रदेश कांग्रेस नेताओं का भविष्य तय करने वाला है। ऐसे में हर नेता की यही कोशिश है कि कुछ न कुछ ऐसा करें जिससे मिस्त्री की नजर में रहे और नौकरी बची रहे।
विज्ञापन


ऐसे नेता ज्यादा ही परेशान हैं जिनके ऊपर किसी न किसी खेमे से जुड़े होने का ठप्पा लगा है। चुटकी ली जा रही है कि मिस्त्री जब ठोंक-पीट शुरू करेंगे तो थोड़ी टूट-फूट होगी ही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठोंक-पीट का असर किसी भी हिस्से पड़ सकता है इसीलिए अभी से हाथ-पांव मार लेने में ही समझदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed