{"_id":"7edf117cf7cd878f40f728a36dd2ab68","slug":"all-about-police-department-in-state-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा करोड़पति
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Jan 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महकमे के शीर्ष पद पर काबिज होने के लिए कुछ अफसरों की दौड़-भाग से मातहत अधिकारियों को मुफ्त में मजा मिल रहा है।
विज्ञापन
महकमे के अधिकतर अधिकारियों के बीच इस बात की चर्चा है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’।
यानी किसके सिर होगा महकमे का ताज। जिस तरह से कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास के चक्कर लगाने शुरू कर दिए और सैफई महोत्सव में बिन बुलाए मेहमान की तरह आला पुलिस अधिकारियों ने शिरकत की, उससे विभाग में खासी चर्चा है।
मातहत अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक कयास लगाने में जुटे हैं कि किसके भाग्य से छींका टूटेगा।
इस बात की भी चर्चा है कि पद की होड़ में तमाम अधिकारी तो भागदौड़ मचाए हुए हैं, लेकिन जो चंद अफसर शांत बैठे हैं कहीं उन्हीं की किस्मत न पलट जाए।