{"_id":"ef4ca23356dec774cd64b1cd9167fb58","slug":"all-about-police-department-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद पाने को हर पैंतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद पाने को हर पैंतरा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 17 Dec 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महकमे का शीर्षस्थ पद खाली होने वाला है और इसे लेकर होड़ मची हुई है।
विज्ञापन
इस पद की दावेदारी करने वाले कई अधिकारी अब अपने सारे जौहर दिखा रहे हैं।
कुछ अधिकारियों ने अपने राजनीतिक संपर्कों व प्रशासनिक आकाओं का सहारा लेना शुरू कर दिया है तो कुछ इटावा और मैनपुरी से कुर्सी साधने की कोशिश में लगे हैं।
मीडिया में भी डीजीपी की तैनाती को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में कोई दावेदार नहीं चाहता है कि उसके नाम को लेकर कोई चर्चा हो, क्योंकि ऐसे संवेदनशील मामलों में जितना हो सके, चुप रहकर काम करने में भलाई होती है।
विज्ञापन
कुछ अधिकारियों ने मौके की नजाकत को देखते हुए नया पैंतरा चल दिया है।
इन अधिकारियों ने अब अपने-अपने तरीके से मीडिया को खबरें लीक करने की चाल चली है ताकि खबरनवीस उन खबरों में उलझा रहे न कि उनके नाम को लेकर।