{"_id":"db4653f7854bb1d36e2335f8eae7cea9","slug":"all-about-new-d-l-scheme-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने डीएल से बनवाएं स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने डीएल से बनवाएं स्मार्ट कार्ड
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभागीय परिवहन दफ्तर में अब वर्ष 1988 से 1994 के बीच बने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का स्मार्ट कार्ड के रूप में नवीनीकरण होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
लखनऊ संभाग के परिवहन उपायुक्त गंगाफल ने बताया कि जो डीएल 1988 और 1994 के बीच बने थे उनका विवरण साफ्टवेयर में फीड नहीं हो पाया था।
इसके कारण ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण में मोटर अधिनियम एक्ट की खामी आड़े आ रही थी।
पढ़ें- वेहिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी होंगे 'स्मार्ट'
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद अब स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले साफ्टवेयर में बदलाव करके इस खामी को दूर कर लिया गया है।
इससे उपरोक्त वर्षों के बीच बने डीएल का आसानी से नवीनीकरण हो सकता है।
बताया कि यह सुविधा लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली सहित सभी जिलोें के ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को मिलना शुरू हो गई है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...