{"_id":"4644d2e15d30b2e0a5c014ec70cea5a5","slug":"all-about-nd-tiwari-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भारी पड़ रहे मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भारी पड़ रहे मेहमान
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड वाले तिवारीजी अब सपाइयों को फूटी आंख नहीं सुहा रहे। नेताजी के अतिथि हैं, इसलिए कोई कुछ बोल भी नहीं पा रहा।
विज्ञापन
उनकी वजह से चुनाव में कितना फायदा होगा, यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा, लेकिन अभी तिवारीजी गाहे-बगाहे कुछ न कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिससे सपा नेताओं के लिए जवाब देना मुश्किल हो जाता है।
हाल ही में तिवारीजी फैजाबाद गए। एक मंत्री भी साथ थे। मीडिया से बातचीत शुरू हुई, तो वे नमो-नमो जपने लगे। तिवारीजी की इस फितरत से मंत्री महोदय को काटो तो खून नहीं।
विज्ञापन
बेचारे बगलें झांकने लगे। मामले की नजाकत समझते हुए तिवारीजी के मैनेजरों ने अगले दिन मीडिया को खंडन जारी किया कि उनका आशय कुछ और ही था।
इन मैनेजरों को कौन समझाए कि बात जुबान से और तीर कमान से निकलने के बाद वापस नहीं आता।
तिवारीजी को जो कहना था कह गए और समझने वाले समझ गए। पार्टी में ही खुसर-फुसर हो रही है कि तिवारीजी को नेताजी फायदे के लिए लाए थे, कहीं ऐसा न हो कि चुनाव में मेहमान ही परेशानी का सबब बन जाएं।
विज्ञापन