फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about LESA revenue collection

लेसा वसूली में नंबर वन

Sat, 21 Sep 2013 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
all about LESA revenue collection

पावर कॉर्पोरेशन ने राजस्व वसूली के लिए मध्यांचल निगम के लेसा

विज्ञापन
जोन एवं बदायूं सर्किल को सराहा है।

दरअसल, अगस्त की राजस्व वसूली में लेसा अव्वल तो दूसरे नंबर पर बदायूं सर्किल है। इस राजस्व वसूली में अहम भूमिका निभाने वाले इंजीनियरों को प्रशस्ति पत्र भी मिलेंगे।


मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) प्रदीप टंडन ने शुक्रवार को बताया कि लेसा और बदायूं में बिजली के थ्रू रेट से राजस्व में इजाफा हुआ है।

कॉर्पोरेशन ने इसके लिए लेसा के अधीक्षण अभियंता (तृतीय) वेद प्रकाश वर्मा को प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया है।

इसी प्रकार अधिशासी अभियंता ऐशबाग विपिन जैन, अधिशासी अभियंता हुसैनगंज बीके रस्तोगी, अधिशासी अभियंता महानगर जेके पाल, अधिशासी अभियंता गोमतीनगर सीपी यादव भी प्रशस्ति पत्र पाएंगे।

वहीं, बदायूं सर्किल के अधिशासी अभियंता द्वितीय मनीष चोपड़ा और अधिशासी अभियंता तृतीय पीके सिंह के कार्य की भी सराहना की गई।

बदायूं के अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने बताया कि तीन से 19 सितंबर तक एचसीएल सर्वर डाउन होने से लोग बिजली बिल जमा नहीं कर सके। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए चंद्रा ने मोबाइल वैन की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed