{"_id":"90aee2a3544ec4e7ea4a5e34c2cafba7","slug":"all-about-lda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों पर सितम, अफसरों पर रहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों पर सितम, अफसरों पर रहम
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 13 Oct 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
जानकीपुरम के छोटे प्लॉट के बदले महानगर में बड़ा प्लॉट देने के मामले में प्राधिकरण के पूर्व सचिव और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी मणिकांत मिश्र के बचने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन ने साफ किया है कि इस मामले में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। आखिर कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई और पीसीएस अधिकारियों के मामले में अधिकारी मौन हो गए।
विज्ञापन
एलडीए कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह का कहना है कि हमने पूर्व में ही सारी जानकारी उपाध्यक्ष को दी थी।
इसके बावजूद केवल कर्मचारी ही दंड के भागी बने है। इस संबंध में सोमवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
अगर मणिप्रसाद मिश्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को सिफारिश नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। प्राधिकरण में हड़ताल करा दी जाएगी।