फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about education dept in state

इंफॉर्मेशन के फेर में प्रमोशन पर ब्रेक

Mon, 21 Oct 2013 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
all about education dept in state

माध्यमिक शिक्षा परिषद चाहता है कि महिला प्रवक्ताओं को

विज्ञापन
पदोन्नति मिल जाए पर उनके प्रधानाचार्य व संयुक्त निदेशक (जेडी) ही नहीं चाहते कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी हो।

स्थिति यह है कि निदेशालय द्वारा बार-बार सूचना मांगे जाने के बाद भी कई जिलों से अभी तक सूचनाएं नहीं मिली हैं।

इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा दिनेश बाबू शर्मा ने शीघ्र ही जिलों से सूचना भेजने को कहा है, ताकि प्रक्रिया पूरी की जा सके।


प्रदेश में 567 राजकीय इंटर कॉलेज और 4,638 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज हैं। इसमें महिला प्रवक्ताओं को रखा गया है। इनकी पदोन्नति निदेशलय स्तर पर की जाती है।

इसके लिए अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने जून 2013 में जिलेवार सूचनाएं मांगी थीं। लेकिन अभी तक सभी जिलों से सूचनाएं नहीं मिली हैं।

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा विशिष्ट संस्थान को पत्र लिखकर कहा है कि यह खेद का विषय है कि बार-बार मांगे जाने के बाद भी सूचनाएं नहीं दी जा रही हैं।


उन्होंने कहा है कि बरेली मंडल, उन्नाव, एटा डायट तथा महाराजगंज, अंबेडकरनगर व गोरखपुर मंडल से तीन स्कूलों की सूचनाएं ही अभी तक मिल पाई हैं।

चूंकि मामला आश्वासन समिति का है और यह अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग से संबंधित होने के बाद काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए यथाशीघ्र सूचना उपलब्ध करा दी जाए, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जा सके।

लखनऊ की हलचल से रुबरु होने के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed