फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about btc 2014

बीटीसी में अधिक मेरिट ओबीसी को पड़ी भारी

Wed, 12 Mar 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Mar 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
all about btc 2014

बीटीसी प्रवेश की जो अंतिम मेरिट तैयार की गई है वह अन्य पिछड़ा वर्ग के

विज्ञापन
छात्रों के लिए जी का जंजाल साबित हो रही है।

इसमें अधिक मेरिट वालों को तो सामान्य वर्ग में मानते हुए निजी कॉलेज और कम मेरिट वालों को सरकारी सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र माना गया है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह कहते हैं कि सीटों के आवंटन में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

आरक्षित वर्ग में अधिक मेरिट वालों को सामान्य वर्ग में कर दिया जाता है, नहीं तो नीचे वालों को आरक्षण का फायदा ही नहीं मिल पाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है।

इसके चलते बीटीसी में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है। इस बार बीटीसी की 39,657 सीटों पर प्रवेश देने के लिए कट ऑफ जारी किया गया था। इसमें से 37,400 छात्र-छात्राओं ने 10 जिलों का विकल्प भरा है।

इन्हें दाखिला देने के लिए अंतिम मेरिट जारी की गई है। आरक्षित वर्ग के शिवपाल सिंह का कहना है कि उनका कुल गुणांक 213.63 है।

इसके बाद भी उन्होंने 10 जिलों का जो विकल्प भरा था, उसमें उन्हें 8वां विकल्प गोरखपुर जिला आवंटित किया गया है। यही नहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) न देकर निजी कॉलेज दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा है कि जबकि 211.73 मेरिट वाले को पहले जिले का विकल्प देने के साथ डायट की सीट आवंटित की गई है।

वह कहते हैं कि इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ हुआ है। इसलिए एससीईआरटी को इस विसंगति को दूर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed