फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about 2g scam

यूपी के ये शातिर भी कर सकते हैं राहत की गुहार

Sat, 09 Nov 2013 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 09 Nov 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
all about 2g scam

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के फैसले के कुछ घंटों के बाद जिस तरह से टूजी

विज्ञापन
घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने राहत की गुहार लगाई उसको देख यूपी के शातिर भी ऐसा ही कदम उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

आला अफसरों का भी मानना है कि अगर गुवाहाटी उच्च न्यायालय का आदेश प्रभावी होता है तो इसका सीधा असर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मामलों की सीबीआई जांच पर पड़ सकता है।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने गुरुवार को अपने एक फैसले में सीबीआईके गठन को ही गलत ठहराते हुए इसे असंवैधानिक करार दे दिया।

पढ़ें- 1000 करोड़ के घोटाले में फंसे कुशवाहा

इस फैसले के बाद यह सवाल उठ रहा है कि राज्यों में जिन महत्वपूर्ण मामलों की सीबीआई जांच कर रही है, उनका क्या होगा। माना जा रहा है कि सनसनीखेज मामलों में सीबीआई के चंगुल में फंसे यूपी के कई शातिर भी सका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

वे भी राहत पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि सीबीआई को संवैधानिक दर्जा देने की केंद्र सरकार द्वारा कोई पहल या ठोस कवायद नहीं की गई तो खासी अव्यवस्था हो जाएगी।

पढ़ें- लैकफेड घोटाले में बाबूसिंह व बादशाह पर चार्जशीट

ऐसे में तो सीबीआई की ओर से पूर्व में की गई तफ्तीशों पर भी सवाल उठेंगे और जांच एजेंसी की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी इसका लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।


कई दिग्गज फंसे हैं सीबीआई के चंगुल में

इनमें पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, विधायक आरपी जायसवाल, आईएएस प्रदीप शुक्ला, पूर्व सीएमओ डॉ. एके शुक्ला समेत कई लोग फंसे हुए हैं।

यूपीएसआईडीसी और ट्रॉनिका सिटी घोटाले में तो तीन आईएएस व चीफ इंजीनियर समेत कई लोग फंसे हुए हैं। ऐसे ही अनाज घोटाले में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात रहे आईएएस, पीसीएस व अन्य सेवाओं के अधिकारियों पर सीबीआई का शिकंजा कसा हुआ है।

यूपी में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाला, अनाज घोटाला, यूपीएसआईडीसी का प्लॉट आवंटन घोटाले, ट्रॉनिका सिटी घोटाला, स्मोकलेस फ्यूल घोटाला, तकनीकी व चिकित्सीय संस्थाओं को अनियमित तरीके से मान्यता दिए जाने का मामला, सीएमओ मर्डर केस, नीरज भडाना हत्याकांड, आगरा में शोध छात्रा हत्याकांड समेत कई फर्जी पुलिस मुठभेड़ जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों की सीबीआई जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed