{"_id":"5da850428ebc3e01740f76de","slug":"alert-near-gorakhpur-after-five-doubtful-found-in-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के मद्देनजर नेपाल से सटे सात जिलों में खास सतर्कता, चेकिंग बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के मद्देनजर नेपाल से सटे सात जिलों में खास सतर्कता, चेकिंग बढ़ाई गई
Thu, 17 Oct 2019 09:29 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 17 Oct 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल से सटे सातों जिलों में खास चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय एजेंसियों ने प्रदेश सरकार को त्योहार से समय नेपाल से सटी जिलों की सीमा पर खास चौकसी व सघन गश्त किए जाने को कहा है। नेपाल सीमा पर नजर रखने के इनपुट के बाद राज्य व केंद्र की खुफिया एजेंसियों की यहां सक्रियता बढ़ गई है।
यूपी पुलिस ने इसके लिए एसएसबी के अफसरों के साथ समन्वय स्थापित किया हुआ है और तय प्रक्रिया के तहत सीमा पर गश्त व चेकिंग बढ़ा दी गई है। सीमा से सटे सभी सात जिलों (लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, महाराजगंज, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व बहराइच) के अफसरों को भी इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
हालांकि त्योहारों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ाने और सघन चेकिंग तथा अन्य जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके तहत धार्मिक स्थलों, भीड़ वाले स्थानों, ऐतिहासिक स्थलों व महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों पर खास सतर्कता व चौकसी बरतने को कहा गया है। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व हवाई अड्डों पर भी सतर्कता बढ़ाई जा चुकी है।

दरअसल बिहार के समस्तीपुर में पांच संदिग्ध लोगों को देखे जाने के बाद से यह आशंका जताई जा रही थी कि संदिग्ध यूपी की नेपाल सीमा की तरफ के हो सकते हैं।
इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने कहा समस्तीपुर में संदिग्धों को देखे जाने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है पर इतना जरूर है कि त्योहार के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल सीमा को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने पिछले दिनों नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता के लिए कहा है जिसके तहत चौकसी बढ़ा दी गई है।