{"_id":"5df276d48ebc3e87c0697044","slug":"alert-in-uttar-pradesh-regarding-citizenship-amendment-bill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन बिल को लेकर यूपी में अलर्ट, फील्ड के अफसरों को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर यूपी में अलर्ट, फील्ड के अफसरों को किया सतर्क
Thu, 12 Dec 2019 10:50 PM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में पूर्वोत्तर में हो रहे प्रदर्शन और अयोध्या प्रकरण में रिव्यू याचिका खारिज होने पर यूपी के गृह विभाग और डीजीपी मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है।
गृह विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी जिलों में जोन और सेक्टर व्यवस्था तीन दिन के लिए बहाल की जाए। यह व्यवस्था अयोध्या प्रकरण के समय कारगर साबित हुई थी।
वहीं डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी अलर्ट में निर्देश दिए गए हैं कि अराजक तत्व और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कुछ संगठनों ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन का एलान भी किया है, जिससे पुलिस महकमा और भी चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन
बुधवार को संसद से नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद यूपी के भी कुछ जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ शामिल हैं। इन जिलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

इन प्रदर्शनों को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क किया है। जिन जिलों में प्रदर्शन हुए हैं, वहां की रिपोर्ट भी तलब की गई है। मुख्यालय से हालात पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया सेल भी सतर्क निगरानी कर रहा है।
ट्विटर और फेसबुक पर माहौल खराब करने वाले कमेंट और पोस्ट पर यूजर से सीधे संपर्क कर पोस्ट हटाने के लिए कहा जा रहा है और चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट तत्काल नहीं हटाया तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मुद्दे पर पूरी नजर रखी जा रही है। मुख्यालय से अलर्ट जारी कर कहा गया है कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विभिन्न संगठन प्रतिक्रिया कर सकते हैं।
ऐसे में अयोध्या जजमेंट के दौरान की गई जोन और सेक्टर की व्यवस्था को बहाल कर अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखी जाए। जो भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।