फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alert in up after letter of terrorist

आतंकवादियों की चिट्ठी के बाद यूपी में जारी हुआ अलर्ट

Fri, 16 Oct 2015 08:51 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
alert in up after letter of terrorist

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनैतिक हस्तियों व देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को निशाने पर बताने वाले आतंकियों के तथाकथित लेटर को लेकर सूबे में अलर्ट जारी किया गया है। आला पुलिस अफसरों को एटीएस की रिपोर्ट है कि प्रथम दृष्टया यह सनसनीखेज लेटर किसी की शरारत लग रही है और किसी को फंसाने की मंशा से लिखा गया है।

विज्ञापन


आर्मी इंटेलीजेंस द्वारा पकड़े गए इस लेटर को राज्य की खुफिया एजेंसी ने उच्च पुलिस अफसरों को सौंपा था।लेटर भेजने वाले कामरान अख्तर ने किसी संगठन का जिक्र न करते हुए राशिद नाम के जिस व्यक्ति को लेटर भेजा है, उसमें कहा है कि उर्दू सीख लें। ऐसा न होने की वजह से लैपटॉप पर टाइप कर भेजना पड़ता है।
विज्ञापन


कामरान ने राशिद को कोड नंबर 18178 देते हुए जिक्र किया है कि कई पुलिसकर्मी उन लोगों की मदद में हैं। गोमतीनगर में एक पुलिसकर्मी ने माजिद को मकान दिलाया तो आगरा में होटल चलाने वाले अमित कुमार यादव की भी तारीफ की गई है। कहा गया है अमित ने कई बार मदद की है और हमें भी मददगारों का खयाल रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल, अयोध्या सहित कई शहर निशाने पर

alert in up after letter of terrorist

लेटर में ताजमहल, लाल किले से लेकर अयोध्या, मथुरा, काशी व लखनऊ और सारनाथ को निशाने पर बताया गया है। यह भी कहा गया है कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को मंसूबे को अंजाम दिया जाना था, लेकिन विलंब हो गया है।

कामरान ने राशिद से कहा है कि निशाने पर कई टार्गेट हैं और इसके लिए विभिन्न स्लीपिंग माड्यूलों को सक्रिय किया जाएगा। दो दिन पहले ही यह लेटर मिलने के बाद सभी जिलों, रेलवे व अन्य शाखाओं को सतर्क कर दिया गया था। रेलवे पुलिस से खास सतर्कता को कहा गया था।

कारण यह था कि पंचायत चुनाव के कारण सूबे में पहले से ही संवेदनशीलता बढ़ी थी। ऊपर से दुर्गा पूजा, दशहरा व मोहर्रम अलग आ गए हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था व एटीएस दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक की पड़ताल में यह किसी की शरारत लग रही है। उन्होंने कहा कि एटीएस मामले की छानबीन कर रही एक टीम इलाहाबाद गई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed