{"_id":"5e562a408ebc3ef3e14166fd","slug":"alert-in-ayodhya-after-violence-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हिंसा के बाद अयोध्या में अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस गश्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हिंसा के बाद अयोध्या में अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस गश्त जारी
Wed, 26 Feb 2020 02:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में अलर्ट।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा के बाद अयोध्या में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मिश्रित इलाकों में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
शहर में छह सीओ निगरानी कर रहे हैं। राजपत्रित अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। अयोध्या पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है और किसी भी हालात का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली में बीते तीन दिनों से हो रही हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 189 लोग घायल हैं। तीन दिन के बाद आज दिल्ली में हालात सामान्य हैं, लेकिन कुछ इलाकों से छिटपुट पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सेना बुलाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। केंद्र सरकार ने हालात को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को सौंप दी है।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद प्रेस वार्ता करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।