फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alert: changing weather may cause fever, respiratory probs

सावधान : बदला मौसम बढ़ाएगा सांस-बुखार के मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
alert: changing weather may cause fever, respiratory probs
लखनऊ। इन दिनों बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। हालांकि, मौसम में अचानक आए इस बदलाव से सांस और बुखार के मरीज बढ़ सकते हैं। ऐसे में कोरोना और सामान्य मरीजों में अंतर कर पाना मुश्किल होगा। तापमान में गिरावट के बीच कभी तेज धूप तो कभी बारिश हो रही है। हल्की गर्मी और उमस होने पर लोग एसी पंखे चलाएंगे, जबकि अचानक बारिश से तापमान गिरेगा। इससे बुखार के साथ सांस और गले में खराश के मरीज बढ़ सकते हैं। सांस के पुराने मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में इलाज के दौरान मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि यही लक्षण कोरोना के भी हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। हृदय रोगी भी रहें सतर्क ऐसे मौसम में हृदय रोगियों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. भुवन चंद तिवारी के अनुसार बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ रही है। ऐसे में उम्रदराज लोग बाहर निकलने से बचें। जिनकी एंजियोप्लास्टी हुई है वे दवाएं नियमित तौर पर लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed