फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alcohol sales in UP broke all old records in one day

यूपी में शराब की बिक्री ने एक दिन में तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, 300 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान

Mon, 04 May 2020 11:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 May 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Alcohol sales in UP broke all old records in one day
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन तीन में शुरू हुई शराब की बिक्री ने एक दिन में सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में लगभग 300 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। राजधानी लखनऊ में आठ करोड़ रुपये की शराब बिक गई जबकि दर्जन भर जिले ऐसे रहे जहां पांच करोड़ रुपये या उसके आसपास शराब बिकी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सुबह दुकान खुलने से पहले ही शराब की दुकानों पर लंबी कतारें लग गईं। पूरा-पूरा कैरेट शराब की खरीद रहे थे। कुछ दुकानों पर शाम होते-होते स्टॉक की शार्टेज होने लगी। हालांकि इससे पहले ही सरकार ने बिक्री पर ब्रेक लगाने के लिए लिमिट तय कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तब तक बड़ी संख्या में विभिन्न श्रेणी की शराब बिक चुकी थी। शराब की बिक्री और नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसका जायजा लेने खुद प्रमुख सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी और आबकारी आयुक्त पी गुरू प्रसाद निकले। 

उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ शराब की बिक्री के निर्देश दिए। दुकानों पर लंबी कतार और अधिक मात्रा में खरीदारी को देखते हुए विभाग ने निर्णय लिया कि एक बार में एक व्यक्ति अधिकतम 750 एमएल ही शराब दी जाएगी। इसमें एक बार मे एक बोतल, दो हाफ, तीन पव्वा, 375 एम एल बीयर की दो बोतल या तीन केन खरीदा जा सकता है। 
 
Trending Videos

आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद ने बताया कि लंबे समय बाद दुकानों के खुलने से सुबह से ही बंपर खरीदारी हो रही थी। स्टॉक कम न पड़ जाए इसे देखते हुए लिमिट तय की गई। दोपहर बाद इसे लागू कराया जा सका। तब तक बड़ी मात्रा में लोग शराब खरीद कर घर जा चुके थे। प्रमुख सचिव ने बताया कि यह लिमिट अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। 

कई स्थानों पर नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन 
वहीं कई स्थानों पर शराब की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़ की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। प्रमुख सचिव आबकारी ने बताया कि इस बात के सख्त निर्देश दिए गए थे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। 

बिना मास्क या बिना फेस कवर किए लोगों को लाइन में ही न लगने दिया जाए। आगे भी इसका पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि यूपी में कहीं भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इसकी तैयारी आबकारी विभाग और पुलिस विभाग ने मिलकर पहले से की थी। चीनी मिलों के इंस्पेक्टर को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। 

सवा करोड़ से ऊपर का राजस्व 
वहीं सूत्रों का कहना है कि शराब की बंपर बिक्री से प्रदेश सरकार को आबकारी विभाग से एक दिन में सर्वाधिक राजस्व का रिकार्ड बना। सोमवार को प्रदेश सरकार के खजाने में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व आने का अनुमान है।  
 

अभियान में पकड़ी गई डेढ़ लाख लीटर से अधिक शराब

संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि शराब की बिक्री पर रोक के बाद अभियान चलाया गया था। 25 मार्च से 3 मई तक चले अभियान में एक लाख 61 हजार लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान 6264 मामले पकड़े गए। 

इस में शामिल 898 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा 63 वाहन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए अपराधियों एवं जब्त किए गए वाहनों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed