{"_id":"5c7cf195bdec222c572349bd","slug":"alambagh-jewellery-shop-robbery-no-clue-of-robbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलमबाग डकैतीः डकैतों का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग, आक्रोशित कारोबारियों ने दी चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आलमबाग डकैतीः डकैतों का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग, आक्रोशित कारोबारियों ने दी चेतावनी
Mon, 04 Mar 2019 03:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
लूट और हत्या के बाद आक्रोशित व्यापारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आलमबाग सराफा बाजार में आरके ज्वैलर्स के यहां डकैती व दो लोगों की हत्या के विरोध में सराफा कारोबारियों ने रविवार को बाजार बंद रखा। आक्रोशित कारोबारियों ने 48 घंटे में डकैतों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेशभर में सराफा कारोबार बंद करने की चेतावनी दी है।
इस बीच डकैतों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। गौरतलब है कि डकैतों ने शनिवार को कारीगर गुड्डू और एटीएम बूथ के गार्ड देशराज की हत्या करने के साथ ही दुकान मालिक राजीव गुप्ता को गोली मारकर घायल कर दिया था।
व्यापारियों ने सुबह कृष्णानगर इलाके में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ जाम लगाया। वहीं मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मृतक परिवारों को जिला मजिस्ट्रेट से पांच-पांच लाख के चेक दिलाए। एक-एक आश्रित को संविदा पर नौकरी व घर और व्यापारियों की सुरक्षा का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले फुटेज: एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आसपास की दुकानों के साथ विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आभूषण की एक अन्य दुकान के फुटेज में नजर आए संदिग्धों की तलाश के साथ रूटचार्ट तैयार करना शुरू किया। वारदात के 24 घंटे बाद भी तय नहीं हो सका कि बदमाशों ने डकैती के दौरान हत्या की या उनका मकसद हत्या करके नकदी-गहने बटोर ले जाना था। कई साल पहले राजीव के परिवार के श्याम गुप्ता की हत्या के मामले से जोड़कर भी पड़ताल की जा रही है।

पड़ोसी दुकान के फुटेज में नजर आए संदिग्धों की तलाश कर रही पुलिस
- फोटो : amar ujala
आलमबाग सराफा बाजार में आरके ज्वैलर्स पर धावा बोलने से पहले डकैतों ने ब्रेसलेट खरीदने के बहाने पड़ोस में आभूषण की एक अन्य दुकान में जाकर टोह ली थी। दो दुकानों के सीसीटीवी फुटेज से डकैतों को चिह्नित करके पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की पांच टीमें गठित कीं। वहीं पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने वारदात की समीक्षा के बाद राजधानी पुलिस के पेंच कसे और एसटीएफ को भी डकैतों की तलाश के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि डकैतों की गोली से घायल सराफा व्यापारी राजीव गुप्ता के भतीजे आकाश गुप्ता की तहरीर पर दोहरे हत्याकांड व डकैती की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस की पांच टीमें गठित करके बदमाशों की तलाश शुरू कराई गई। आरके ज्वैलर्स समेत अनेक दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पता चला कि राजीव गुप्ता की दुकान पर धावा बोलने से पहले बदमाशों ने सराफा बाजार की दो अन्य दुकानों का जायजा लिया था।
एक दुकान पर ब्रेसलेट खरीदने के बहाने गए थे। वहां सीसीटीवी फुटेज में नजर संदिग्धों को चिह्नित करके राजीव की दुकान के कैमरे के फुटेज से मिलान किया गया। कपड़े व हुलिया एक जैसा था। फुटेज में नजर आए बदमाशों की विभिन्न थानों में पकड़े जा चुके बदमाशों से मिलान कराया जा रहा है।

सड़क से लेकर जेल तक पड़ताल
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती के नेतृत्व में एक टीम को राजीव गुप्ता की पुरानी रंजिश के बारे में छानबीन और जेल में बंद व जमानत पर छूटे अपराधियों के बारे में तहकीकात का जिम्मा सौंपा गया है।
दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों को चिह्नित करने के साथ रूट चार्ट तैयार कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में गठित तीसरी टीम को स्थानीय अपराधियों के बारे में जानकारी एकत्र करने के साथ उनकी वर्तमान गतिविधियों का पता लगाकर बदमाशों की तलाश के आदेश दिए गए हैं।
क्षेत्राधिकारी अपराध/ गाजीपुर के नेतृत्व में गठित चौथी टीम को गैर जिलों के लुटेरों व अपराधियों के संबंध में जानकारी एकत्र डकैतों की तलाश का जिम्मा सौंपा है। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में गठित पांचवीं टीम को लूट व डकैती की 10 साल की वारदातों और उनमें प्रकाश में आए अपराधियों के सत्यापन के साथ उनकी गतिविधियों का पता लगाकर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
सुबूत की तलाश में खंगाली दुकान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी की टीम ने राजीव गुप्ता के परिवारीजनों की मौजूदगी में देर रात दुकान खुलवाकर छानबीन की। दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य सुबूत तलाशे। अहम जानकारी हाथ लगने पर परिवारीजनों व नौकरों से विभिन्न बिंदुओं पर तहकीकात की।

मंत्री के आश्वासन के बाद शांत हुए व्यापारी
व्यापारियों से बात करतीं मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : amar ujala
व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा, मोहित कपूर, पवन मनोचा, रामकुमार, बबलू, संदीपकांत राजन, हरीश के नेतृत्व में सराफा बाजार में व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू किया। भीड़ बढ़ने पर व्यापारियों की एक टोली ने बाराबिरवा (अवध) चौराहा और दूसरी टोली ने आलमबाग चौराहा से यातायात बंद कराने के साथ जाम लगाया।
इसके अलावा मुख्यमार्ग से जुड़े रास्तों से भी आवागमन बंद करा दिया। जाम व प्रदर्शन की सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी, अपर पुलिस अधीक्षक विधानसभा सुरक्षा के नेतृत्व में आठ थानों की पुलिस मौके पर भेजी।
खुद जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज के साथ पहुंचे। घायल राजीव के परिवारीजनों, डकैतों की गोलियों से मारे गए कारीगर और गार्ड के घर जाकर परिवारीजनों को दिलासा देने के साथ बदमाशों की सरगर्मी से तलाश व सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंत्री रीता बहुगुणा के आगमन की भनक लगते ही आक्रोशित व्यापारी जोरशोर से प्रदर्शन करने लगे। बेटे मयंक जोशी के साथ मौके पर पहुंची रीता बहुगुणा ने व्यापारियों से बातचीत के साथ सुरक्षा व डकैतों को जल्द पकड़े जाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को शांत कराया।
नहीं पकड़े गए डकैत तो सड़क पर उतरेंगे कारोबारी
सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी छह मार्च तक डकैत न पकड़े जाने पर सात को फिर सराफा बाजार को बंद कराएंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संदीप बंसल समर्थकोें संग पांच मार्च को सड़क पर उतरेंगे। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी इकबाल अहमद ने 48 घंटे में घटना का खुलासा करने एवं व्यापारियों से लोकसभा चुनाव में शस्त्र न जमा कराने की मांग की।

सलाखों के पीछे से साजिश की थी आशंका
बंद पड़ा बाजार
- फोटो : amar ujala
डकैती और दोहरे हत्याकांड की पड़ताल में जुटी पुलिस को जेल से साजिश रचे जाने की आशंका है। दरअसल, 10 साल पहले आरके ज्वैलर्स के मालिक के भतीजे को अगवा करके हत्या के साथ ब्रेसलेट लूटा गया था और डकैतों ने भी पड़ोस की दुकान पर ब्रेसलेट खरीदने के बहाने टोह ली थी।
पुलिस के मुताबिक, आरके ज्वैलर्स के मालिक राजीव गुप्ता के भतीजे श्याम गुप्ता को 4 नवंबर 08 को अगवा करके हत्या कर दी गई थी। बाराबंकी के जहांगीराबाद थाने के गांव दतौली के पास झाड़ी में श्याम का शव मिला था। शव फेंकने से पहले श्याम का ब्रेसलेट लूट लिया था।
श्याम के पिता रवींद्र कुमार गुप्ता ने बाराबंकी में प्राथमिकी दर्ज कराई और बाद में विवेचना गाजीपुर थाने में स्थानांतरित हुई। पुलिस ने जनवरी 2009 में बाराबंकी के टिकैतनगर के गांव खुरौली निवासी अविनाश त्रिपाठी व आजमगढ़ के मेहनगर निवासी पवन दुबे नामक बदमाशों को गिरफ्तार किया।
कुछ दिनों बाद अविनाश पुलिस हिरासत से फरार हो गया। विगत दिनों एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया। राजीव गुप्ता व उनके परिवारीजनों द्वारा श्याम की हत्या की पैरवी से अविनाश और पवन परेशान थे। पुलिस ने अविनाश, पवन के साथ टिंकू कपाला, संजय मिश्रा उर्फ हेमंत ठाकुर के आपराधिक इतिहास के साथ उनसे जुड़े अपराधियों का ब्योरा खंगाला है।
जेल में सक्रिय नंबरों की छानबीन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल को जेल व आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों को खंगालने के आदेश दिए। इसके साथ जेल में बंद अपराधियों से अविनाश की गतिविधियों और उससे मुलाकात करने वालों का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।