{"_id":"685473747eb35eef170c2f1b","slug":"aktu-young-minds-will-solve-the-citys-problems-through-innovation-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1257795-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: युवा दिमाग नवाचार से देंगे शहर की समस्याओं को समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: युवा दिमाग नवाचार से देंगे शहर की समस्याओं को समाधान
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की जमीनी समस्याओं के तकनीकी समाधान की दिशा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने पहल की है। विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से दो दिवसीय ‘बिल्डथॉन: मेक फॉर लखनऊ’ कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार को की गई।
कार्यक्रम में एरा फाउंडेशन के सहयोग से लखनऊ की प्रमुख समस्याओं जैसे कूड़ा निस्तारण, ट्रैफिक, सड़क किनारे अतिक्रमण, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और पर्यटन से जुड़े विषयों पर समाधान प्रस्तुत किए जा रहे हैं। विवि से संबद्ध संस्थानों की 40 छात्र टीमों को इसमें शामिल किया गया है, जो मेंटर्स की निगरानी में नवाचार आधारित प्रोटोटाइप तैयार कर रही हैं।
शुक्रवार को जूरी इन प्रोटोटाइप का मूल्यांकन कर उन्हें अंक देगी। कार्यक्रम के अंत में शीर्ष तीन टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के आवेदन नौ तक
लखनऊ। एकेटीयू के शिक्षक भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि शिक्षक पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन नौ जुलाई तक कर सकते हैं।