फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: taking admission with Fake board or certificate, will be fined up to 10 lakh.

एकेटीयू : फर्जी बोर्ड, प्रमाण पत्र से प्रवेश पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना

Thu, 28 Nov 2019 12:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Nov 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
AKTU: taking admission with Fake board or certificate, will be fined up to 10 lakh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों में फर्जी बोर्ड या प्रमाण पत्र से प्रवेश मिलने पर 1 से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की बात कही है। साथ ही नामांकन वेरिफिकेशन के लिए अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी है। 

विज्ञापन


अगस्त में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों द्वारा लिए गए सीधे प्रवेश के विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन एकेटीयू की ओर से किया जा रहा है। अब तक इसके लिए कॉलेजों को तीन बार अवसर दिया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके बावजूद काफी संख्या में प्रवेशित विद्यार्थियों के ओरिजनल डॉक्यूमेंट का कॉलेजों द्वारा वेरिफिकेशन नहीं कराया गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. डीपी सिंह ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर इसके लिए अंतिम तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही गलत प्रवेश मिलने पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि नामांकन जांच में किसी संस्थान में फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी विश्वविद्यालय या बोर्ड के आधार पर प्रवेश मिलने पर प्रति छात्र 1 लाख रुपये व 10 से अधिक छात्र मिलने पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

यूजी में प्रवेशित विद्यार्थियों से संबंधित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 नवंबर तक सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में किया जाएगा। पीजी के विद्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28 नवंबर को सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में होगा। कॉलेज प्रतिनिधि सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ इस आशय का शपथ पत्र भी देंगे कि अंकतालिका व प्रमाण पत्र सही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed