फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Students enthralled the audience with cultural presentations

एकेटीयू: छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

Sat, 09 May 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Students enthralled the audience with cultural presentations
एकेटीयू: छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का आविर्भाव दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्रों ने प्रस्तुतियों से काफी प्रभावित किया। सबसे पहले कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने पौधरोपण किया। इसके बाद छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेंटर फाॅर एडवांस्ड स्टडीज, फार्मेसी, मैनेजमेंट के छात्रों ने इसमें शिरकत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता हुई। साथ ही तकनीकी क्विज, निबंध, भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक, गायन, नृत्य प्रस्तुत किया गया। एफओएपी, सेंटर फाॅर एडवांस्ड स्टडीज, फार्मेसी व मैनेजमेंट के छात्रों ने सामाजिक संदेश देने वाले नाटक, समूह नृत्य, एकल गायन की प्रस्तुति दी। इस मौके पर इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीम को भी ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, कैस के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, एफओएपी की प्राचार्या प्रो. वंदना सहगल, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

एकेटीयू: छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

एकेटीयू: छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

एकेटीयू: छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

एकेटीयू: छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

एकेटीयू: छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

एकेटीयू: छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed