{"_id":"67be27af36b44a1c510f1094","slug":"aktu-speech-drama-competition-to-be-held-on-womens-day-lucknow-news-c-13-lko1004-1093408-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: महिला दिवस पर होगी भाषण, नाट्य प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: महिला दिवस पर होगी भाषण, नाट्य प्रतियोगिता
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के संबद्ध संस्थानों में महिला दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें भाषण प्रतियोगिता के तहत दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर प्रतिबंध, विकसित भारत की संकल्पना, वृद्धाश्रम की जरूरत क्यों है, कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जैसे विषय होंगे। इसी तरह नाट्य प्रस्तुति में श्रवण कुमार की अपने माता-पिता के प्रति भक्ति, अहिल्या बाई होल्कर, द्रौपदी चीर हरण, भगवान श्रीकृष्ण का अर्जुन को दिया गया गीता का उपदेश, राम वनवास, भरत मिलाप का मंचन होगा।
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता पहले संबद्ध संस्थानों के स्तर पर होगी। उसमें से पहले और दूसरे विजेता के बीच विश्वविद्यालय स्तर पर चयन होगा। इसके पहले और दूसरे स्थान पाने वाले की प्रतियोगिता छह विश्वविद्यालयों के समूह के बीच होगी। इसके बाद राजभवन में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संस्थान स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर पहले और दूसरे विजेता की सूची विश्वविद्यालय को एक मार्च तक देना है।