{"_id":"641eabd86c89eb8a3d06a673","slug":"aktu-registrar-suspended-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एकेटीयू के रजिस्ट्रार निलंबित, आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एकेटीयू के रजिस्ट्रार निलंबित, आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल बढ़ा
Sat, 25 Mar 2023 03:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:13 PM IST
सार
यूपी की राज्यपाल ने अनियमितता के आरोप में रजिस्ट्रार सचिन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके पहले कुलपति भी इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की राज्यपाल ने एकेटीयू के कुलपति के बाद रजिस्ट्रार सचिन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। बीते दिनों अनियमितता के मामलों को लेकर कई समितियों का गठन किया गया था।
विज्ञापन
कमेटी की रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर रजिस्ट्रार को निलंबित किया गया है।
इसके पहले एकेटीयू के कुलपति प्रो. पीके मिश्रा को अनियमितता के आरोप में हटाया गया था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के कुलपति विजेंद्र सिंह का कार्यकाल अगले आदेश अथवा नए कुलपति की नियुक्ति तक के लिए बढ़ा दिया है। विजेंद्र सिंह का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा था। विजेंद्र सिंह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार भी पूर्व की तरह देखते रहेंगे।
विज्ञापन