फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Pre-registration necessary for direct admission, portal released on university website

AKTU : सीधे प्रवेश के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन जरूरी, विवि की वेबसाइट पर पोर्टल जारी, 12 तक होंगे रजिस्ट्रेशन

Sat, 07 Oct 2023 02:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 Oct 2023 02:26 PM IST
सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थानों में संयुक्त प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रवेश काउंसिलिंग से सीट पाने वाले विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग भी हो चुकी है।

विज्ञापन
AKTU: Pre-registration necessary for direct admission, portal released on university website
AKTU

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थानों में संयुक्त प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रवेश काउंसिलिंग से सीट पाने वाले विद्यार्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग भी हो चुकी है। अब यह संस्थान यूजी-पीजी कोर्स की मैंनेजमेंट कोटा/खाली सीटों पर अपने स्तर से प्रवेश लेंगे। इसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी पोर्टल पर प्री-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार काउंसिलिंग के साथ-साथ निजी संस्थानों में मैंनेजमेंट कोटा/खाली सीटों पर ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन 12 अक्तूबर तक करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि कॉलेज मैनेजमेंट कोटे के तहत जो भी प्रवेश लेंगे, उनको ऐसे विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्री रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसमें उन्हें जेईई व सीयूईटी वाले विद्यार्थियों को वरीयता देनी होगी।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार रीना सिंह के अनुसार मैंनेजमेंट कोटा/खाली सीटों के सापेक्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण शुल्क भी ऑनलाइन देना होगा। इसमें सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों का 1000 रुपये व एससी-एसटी का 500 रुपये है। वहीं जेईई, सीयूईटी में न शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से 2300 व 1150 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि अभ्यर्थियों से जुड़ी सूचना भरने के बाद क्रॉस चेक कर लें, क्योंकि एक बार सब्मिट करने के बाद इसमें संशोधन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed