फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: No examination controller for one and a half year, degrees stuck

एकेटीयू : डेढ़ साल से परीक्षा नियंत्रक नहीं, डिग्रियां अटकीं

Tue, 31 Dec 2024 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
AKTU: No examination controller for one and a half year, degrees stuck
अक्षय कुमार
विज्ञापन

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में डेढ़ साल से प्रभारी परीक्षा नियंत्रक से काम चलाया जा रहा है। विवि प्रशासन विज्ञापन जारी करने और कार्य परिषद के अप्रूवल के बाद भी अब तक परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं कर सका है। इसका असर परीक्षा विभाग के कामकाज पर भी पड़ रहा है।

विश्वविद्यालय में पिछले काफी लंबे समय से प्रभारी परीक्षा नियंत्रक, अपर परीक्षा नियंत्रक व उप परीक्षा नियंत्रक से कामकाज लिया जा रहा है। इसी अव्यवस्था के चलते विद्यार्थियों को छह-छह महीने तक परीक्षा परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं, दीक्षांत के बाद अभी तक छात्र डिग्री के लिए भटक रहे हैं। क्योंकि डिग्री प्रिंट के लिए ऑर्डर ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन


काफी कवायद के बाद विवि प्रशासन ने इन पदों के लिए आवेदन लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद इसे कार्य परिषद में भी रखा गया। कार्य परिषद की सहमति के बाद दो उप व एक संयुक्त परीक्षा नियंत्रक की तैनाती हुई। वहीं परीक्षा नियंत्रक के लिए तीन नामों का पैनल शासन को अप्रूवल के लिए भेजा गया। जबकि अपर परीक्षा नियंत्रक के एक पद के लिए दोबारा विज्ञापन किया गया है। बता दें कि इन पदों पर प्रतिनियुक्ति पर संबद्ध सरकारी संस्थानों के शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों शासन ने परीक्षा नियंत्रक के पैनल से जुड़ी कुछ जानकारियां विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगी गई थीं। इसके बाद से अभी तक विवि की ओर से इसकी सूचना शासन को नहीं भेजी गई है। अभी तक नए व नियमित परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं हो सकी है। वर्तमान में परीक्षा नियंत्रक का काम देख रहे प्रो. राजीव कुमार के पास प्रति कुलपति व रिक्रूटमेंट प्रभारी का भी प्रभार है। इन सबका असर परीक्षा विभाग के कामकाज पर पड़ रहा है।

नवप्रवेशित छात्रों का नामांकन व परीक्षा फाॅर्म समर्थ पोर्टल पर

एकेटीयू ने सभी संबद्ध संस्थानों से स्पष्ट किया है कि वर्तमान सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का नामांकन व परीक्षा फाॅर्म समर्थ पोर्टल पर ही भरा जाएगा। विवि प्रशासन ने कहा है कि सभी कॉलेज छात्रों की शैक्षिक व अन्य आवश्यक जानकारी प्रमाण पत्रों के साथ समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से भरकर पंजीकरण कराएं। साथ ही एक से 10 जनवरी तक पंजीकृत छात्रों का नामांकन व परीक्षा फाॅर्म समर्थ पोर्टल पर भरवाना सुनिश्चित करें। इसी तरह मैनेजमेंट कोटा से प्रवेशित छात्रों का भी समर्थ पोर्टल पर नामांकन होगा। कॉलेजों को नवप्रवेशित छात्रों के नामांकन फार्म की हार्डकॉपी विश्वविद्यालय में सत्यापन के बाद जमा करनी होगी।



जल्द होगी तैनाती
शासन ने परीक्षा नियंत्रक के पैनल पर कुछ सूचनाएं मांगी हैं। इसे जल्द ही भेजा जाएगा और नियमित परीक्षा नियंत्रक की तैनाती की जाएगी। डिग्रियों के टेंडर की फाइल भी हो गई है। डिग्रियां ऑनलाइन छात्रों को उपलब्ध हैं, किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
- प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एकेटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed