फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: No admission program till half of July, many students are wandering for admission in new session

AKTU : आधी जुलाई बीतने को अब तक प्रवेश कार्यक्रम नहीं, नए सत्र में प्रवेश के लिए भटक रहे हैं काफी विद्यार्थी

Fri, 14 Jul 2023 01:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Jul 2023 01:56 PM IST
सार

एकेटीयू से प्रदेश भर के संबद्ध 750 से अधिक कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त नहीं हो रहा है। आधी जुलाई बीतने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक प्रवेश कार्यक्रम नहीं जारी किया है।

विज्ञापन
AKTU: No admission program till half of July, many students are wandering for admission in new session
AKTU - फोटो : social media

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से प्रदेश भर के संबद्ध 750 से अधिक कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त नहीं हो रहा है। आधी जुलाई बीतने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक प्रवेश कार्यक्रम नहीं जारी किया है। जबकि प्राइवेट विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में प्रवेश आखिरी चरण में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से न सिर्फ प्रदेश भर के 750 से अधिक इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रवेश होते हैं। बल्कि प्रदेश के एक दर्जन से अधिक विश्वविद्यालय भी बीटेक में प्रवेश लेते हैं। हालत यह है कि एनआईटी, ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी हो गई है और अभी तक एकेटीयू ने प्रवेश कार्यक्रम नहीं जारी किया है। इसे लेकर विद्यार्थी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


वहीं विश्वविद्यालय की संबद्धता की भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इन सभी प्रक्रिया को पूरी किए बिना विश्वविद्यालय की काउंसिलिंग प्रक्रिया नहीं गति पकड़ेगी। माना जा रहा है कि अभी प्रवेश काउंसिलिंग शुरू होने में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगेगा। हालांकि देर से काउंसिलिंग शुरू करने का खामियाजा विश्वविद्यालय को भुगतना पड़ेगा। क्योंकि विद्यार्थी बेहतर विकल्प मिलने पर वहां प्रवेश सुनिश्चित करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश के लिए होनी है यह प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति (कैब) के लिए अभी एससी, ओबीसी सदस्य नामित होने बाकी है। इसके लिए शासन से पत्राचार किया गया है। वहीं काउंसिलिंग के लिए नियम-कानून तैयार करके शासन को भेजा गया है। जहां से उस पर सहमति होनी बाकी है। इसी तरह एनआईसी से काउंसिलिंग के लिए एमओयू भी प्रक्रिया में है।


अभी सीयूईटी का परिणाम नहीं जारी हुआ है। 17 तक परिणाम जारी करने की सूचना है। तब तक विश्वविद्यालय अपनी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लेगा। सीयूईटी का परिणाम जारी होते ही, काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर प्रक्रिया शुरू कर देंगे। - प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एकेटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed