फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU Left over exam from Monday and student have to login 30 minutes before the start of the exam

एकेटीयू : लेफ्ट ओवर परीक्षा सोमवार से, विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले करें लॉगिन

Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण, स्वास्थ्य या तकनीकी कारणों से सम सेमेस्टर के रेगुलर व कैरी ओवर परीक्षा में शामिल न होने वाले विद्यार्थियों की लेफ्ट ओवर परीक्षाएं 18 अक्तूबर से शुरू होंगी। इस संबंध में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
AKTU Left over exam from Monday and student have to login 30 minutes before the start of the exam
aktu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण, स्वास्थ्य या तकनीकी कारणों से सम सेमेस्टर के रेगुलर व कैरी ओवर परीक्षा में शामिल न होने वाले विद्यार्थियों की लेफ्ट ओवर परीक्षाएं 18 अक्तूबर से शुरू होंगी। इस संबंध में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जारी निर्देशों के अनुसार, विद्यार्थियों को आनलॉइन परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले लॉगिन करना होगा। 90 मिनट की परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा के दौरान अगर विद्यार्थी खुद पेपर सब्मिट नहीं करता है तो 1.45 मिनट बाद पेपर ऑटो सब्मिट हो जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की ऑनलाइन प्रॉक्टरिंग होगी। इसलिए अनावश्यक गतिविधियां न करें। ऐसा करने पर नकल के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर प्रॉक्टर से चैट पर चर्चा करें। विद्यार्थी परीक्षा कहीं से भी दें, लेकिन कक्ष में उचित प्रकाश की व्यवस्था हो। मेज या दीवार पर किसी तरह का लेखन न हो। विद्यार्थी फॉर्मल कपड़ों में हों और अनुशासित व्यवहार करें। बेहतर स्पीड वाला इंटरनेट प्रयोग करें और वैकल्पिक व्यवस्था भी पहले से तैयार करके रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed