फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU increased its registration fee.

एकेटीयू ने एक झटके में बढ़ा दी पांच हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस

Tue, 21 Jun 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jun 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
AKTU increased its registration fee.

सूबे के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए 24 जुलाई से होने वाली एसईई काउंसलिंग में अब जनरल व ओबीसी के अभ्यर्थियों को पांच हजार रुपये अधिक पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन


काउंसलिंग से चार दिन पहले अचानक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने जनरल व ओबीसी के अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में तय 15 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क को बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं एससी व एसटी के अभ्यर्थियों को अब 10 हजार की जगह 12 हजार रुपये पंजीकरण के देने होंगे। पंजीकरण का शुल्क जमा करने के बाद यदि किसी को सीट आवंटित होती है ‌और वह एडमीशन नहीं लेता है ता दो हजार रुपये काटकर बाकी रकम उसके खाते में वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही विवि ने काउंसलिंग शिड्यूल की तिथियों में भी आंशिक परिवर्तन किए हैं। वहीं पांचवें चरण की काउंसलिंग में अब नए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे। मालूम हो कि विवि ने इससे पहले 16 जून को अपना काउंसलिंग शिड्यूल जारी किया था, जिसमें बदलाव किया गया है।

दूसरे राउंड की काउंसलिंग में जाने के लिए लागू शुल्क समाप्त

AKTU increased its registration fee.
demo pic

एक तरफ जहां विवि ने पंजीकरण शुल्क बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर सीट आवंटन के बाद सीट कन्फर्मेशन या दूसरे राउंड की काउंसलिंग में जाने के लिए लागू शुल्क को समाप्त भी कर दिया है।

एसईई के समन्वयक प्रो. कैलाश नारायण ने बताया कि पुरानी व्यवस्था में अभ्यर्थी को पंजीकरण शुल्क जमा कराने के बाद चॉइस लॉक करनी थी।

अब अंतिम चरण में नहीं होंगे नए पंजीकरण
विवि ने यह निर्णय लिया है कि अब पांचवें व अंतिम चरण की काउंसलिंग में नए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे। बल्कि सभी कॉलेजों से उनकी रिक्त सीटों का ब्यौरा लेकर पहले से पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।

इस चरण में सभी सीटों को जनरल कैटेगरी में कन्वर्ट कर दिया जाएगा। नए काउंसलिंग शेड्यूल व इससे संबंधित अन्य जानकारी http://upsee.nic.in वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

पहला चरण मेन राउंड

AKTU increased its registration fee.
demo pic

24 से 29 जून तक रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग
25 से 30 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
3 व 4 जुलाई सीट अलॉटमेंट व कन्फर्मेशन ऑफ सीट

दूसरा चरण स्पेशल काउंसलिंग
6 व 7 जुलाई रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग
7 व 8 जुलाई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
11 व 12 जुलाई सीट अलॉटमेंट व कन्फर्मेशन ऑफ सीट

तीसरा चरण एससी स्पेशल काउंसलिंग
14 व 15 जुलाई रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग
15 व 16 जुलाई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
19 व 20 जुलाई सीट अलॉटमेंट व कन्फर्मेशन ऑफ सीट

चौथा चरण
22 से 24 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग
23 से 25 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
28 से 30 जुलाई सीट अलॉटमेंट व कन्फर्मेशन ऑफ सीट

पांचवां चरण
3 अगस्त अलॉटमेंट रिजल्ट एंड प्रॉविजनल एलॉटमेंट लेटर
3 से 5 अगस्त प्रॉविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके संस्थान में रिपोर्ट करना
28 से 30 जुलाई तक प्रॉविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके संस्थान में रिपोर्ट करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed