फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: First-year students who failed will also have to study the new curriculum.

एकेटीयू: पहले साल में फेल छात्रों को भी नए पाठ्यक्रम की करनी होगी पढ़ाई

Tue, 25 Aug 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
AKTU: First-year students who failed will also have to study the new curriculum.
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने नए सत्र 2026-27 से बीटेक कोर्स का पाठ्यक्रम बदल दिया है। आज की जरूरत के अनुसार इसमें एआई आदि को समाहित किया गया है। किंतु यह पहले साल में फेल छात्रों के लिए दिक्कत भरा है। क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ाई करते हुए पहले साल में फेल छात्रों को भी नए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई व परीक्षा पास करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2022-23 से आल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) का मॉडल पाठ्यक्रम लागू किया था। अब सत्र 2026-27 से बीटेक पाठ्यक्रम में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए नया पाठ्यक्रम लागू किया है। इस क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि जो सत्र 2025-26 या उससे पहले बीटेक में प्रवेश लिया था और फेल हो गए।
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें इस सत्र में बीटेक में दोबारा दाखिला लेकर कोर्स पूरा करना है। इन छात्रों को भी नए सत्र से लागू पाठ्यक्रम के अनुसार ही बीटेक पहला साल पूरा करना होगा। डीन यूजी प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने सभी कॉलेज निदेशक को पत्र भेजकर इससे अवगत कराते हुए छात्रों को इसी के अनुसार पढ़ाई व परीक्षा फार्म भरवाने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि यह छात्र पूर्व में लागू पाठ्यक्रम के अनुसार अपना कोर्स पूरा करने के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि जो छात्र एक्स स्टूडेंट के रूप में कोर्स पूरा करना चाहते हैं, वे पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार कोर्स पूरा कर सकते हैं। इसी तरह बीटेक दूसरे, तीसरे व चौथे साल में फेल छात्र भी पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार अपना कोर्स पूरा कर सकते हैं। प्रो. त्रिपाठी ने री एडमिटेड छात्र के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी छात्रों को नए पाठ्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा फॉर्म भरवाने व एक शपथ पत्र देने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed