{"_id":"6859bd9b0909b7210b06a353","slug":"aktu-choice-filling-for-btech-from-july-10-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1263701-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: बीटेक के लिए चॉइस फिलिंग 10 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: बीटेक के लिए चॉइस फिलिंग 10 जुलाई से
विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। प्रदेश में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू)से संबद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। वहीं अन्य कोर्स में चॉइस फिलिंग के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को विस्तृत काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इसके अनुसार बीटेक में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जून तक होंगे। जबकि पहले चरण में अन्य प्रक्रिया पूरी कर ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 10 से 12 जुलाई तक होगी। इसका सीट अलॉटमेंट 14 जुलाई को होगा। फीस देकर सीट कन्फर्म 17 जुलाई तक किया जा सकेगा। सीट फ्रीज या फ्लोट (आगे बढ़ाना) भी 17 जुलाई तक किया जा सकेगा।
दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग व सीट लॉक 18 व 19 जुलाई को, सीट अलॉटमेंट 21 जुलाई को, सीट फ्रीज या फ्लोट 21 से 23 जुलाई तक, सीट कन्फर्मेशन शुल्क 21 से 23 जुलाई तक और सीट विड्राॅ (वापस लेना) 21 से 23 जुलाई तक होगा। तीसरे चरण में ऑनलाइन चॉइस लॉक 24 से 26 जुलाई तक होगा। सीट अलॉटमेंट 28 जुलाई को होगा। सीट कन्फर्मेशन शुल्क 28 व 29 जुलाई को जमा होगा। सीट 28 व 29 जुलाई को विड्राॅ की जा सकेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार चौथे चरण में सीट अलॉटमेंट 30 जुलाई को होगा। सीट कन्फर्मेशन शुल्क 30 जुलाई व एक अगस्त को किया जाएगा। सीट 30 जुलाई से चार अगस्त तक विड्राॅ की जा सकेगी। साथ ही प्रवेश लेने वाले छात्रों को संबंधित संस्थानों में फिजिकल रिपोर्ट करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन अगस्त के पहले सप्ताह में ही पठन-पाठन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।
अब तक 60 हजार रजिस्ट्रेशन
प्रवेश काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ पहले ही चरण में 30 जून तक किए जा सकेंगे। 27 मई से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए अब तक 60 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इसमें से 40 हजार से अधिक ने फीस जमाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली है।
सात चरण में काउंसिलिंग, अन्य कोर्स के लिए इंतजार
सीयूईटी यूजी व नाटा की प्रवेश परीक्षा का परिणाम न आने की वजह से इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन को दोहरी मशक्कत करनी पड़ेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार प्रवेश काउंसिलिंग सात चरण में प्रस्तावित की गई है। क्योंकि अभी तक सीयूईटी यूजी, नाटा की प्रवेश परीक्षा व राज्य विश्वविद्यालयों के स्नातक कोर्स के परिणाम नहीं आए हैं। परिणाम आने के बाद बीटेक छोड़कर अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग शुरू कराई जाएगी।