{"_id":"69a5bef04704451435013308","slug":"aktu-bpharma-first-semester-result-released-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1630092-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: बीफार्मा पहले सेमेस्टर का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: बीफार्मा पहले सेमेस्टर का परिणाम जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने बीफार्मा प्रथम वर्ष पहले सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 10 से 19 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि छात्र परीक्षा परिणाम वेबसाइट में वन व्यू पर जाकर देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय में कई साल बाद इस बार ऐसा हुआ है कि फरवरी में ही सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया है। पिछले कुछ वर्षों से परीक्षा विभाग की गाड़ी पटरी से उतरी हुई थी। हालत यह थी कि छात्रों को परीक्षा परिणाम के लिए तीन-चार महीने से ज्यादा समय भी इंतजार करना पड़ता था। किंतु इस बार विश्वविद्यालय ने इसमें आवश्यक सुधार किया।
इसके तहत परीक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अगल-अलग कोर्स वाइज जिम्मेदारी दी गई। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय ने दिसंबर से जनवरी के बीच में आयोजित परीक्षा के दौरान ही कुछ कोर्सों के परिणाम जारी कर दिए थे। वहीं अन्य कोर्स के परिणाम फरवरी अंत तक जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को इसका फायदा अब सत्र को नियमित करने में मिलेगा। इससे समय से पढ़ाई और समय से परीक्षा व परिणाम आ सकेगा।