{"_id":"6a4ff47e4485724fbd09b2ad","slug":"aktu-bba-bca-and-bpharma-admissions-to-be-held-in-four-phases-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1821536-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: चार चरणों में होंगे बीबीए-बीसीए, बीफार्मा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: चार चरणों में होंगे बीबीए-बीसीए, बीफार्मा प्रवेश
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से प्रदेश में बीटेक के अलावा अन्य यूजी-पीजी कोर्सों के लिए प्रवेश काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत बीबीए-बीसीए, एमबीए-एमसीए, बीफार्मा-बीवॉक समेत सभी यूजी-पीजी कोर्सों में प्रवेश चार चरणों में होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
इन कोर्सों में प्रवेश सीयूईटी यूजी, नाटा, जेईई पेपर 2 व 12वीं पास के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले चरण में रजिस्ट्रेशन फीस जमा व डाक्यूमेंट अपलोड 20 जुलाई तक होंगे। ऑनलाइन चाॅइस फिलिंग 23 से 25 जुलाई और सीट अलॉटमेंट 27 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 27 से 29 जुलाई तक और ऑनलाइन सीट लॉक व आगे बढ़ाना 29 जुलाई तक होगा।
दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग 30-31 जुलाई को और सीट एलॉटमेंट एक अगस्त को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क दो व तीन अगस्त को और सीट फ्रीज व फ्लोट दो व तीन अगस्त को होगा। इसी दौरान सीट विड्राॅ भी की जा सकेगी। तीसरे चरण में चॉइस लॉक चार व पांच अगस्त को और सीट अलॉटमेंट सात अगस्त को होगा। शुल्क जमा आठ व नौ अगस्त को और सीट फ्रीज व फ्लोट और विड्राॅ भी इसी दौरान की जा सकेगी।