फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu : 14 girl students got 14 lakhe package

एकेटीयू : 14 छात्राओं का 15 लाख के पैकेज पर चयन

Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
aktu : 14 girl students got 14 lakhe package
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से संबद्ध कॉलेजों की बीटेक छात्राओं के लिए दो दिवसीय विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 14 छात्राओं का चयन किया गया है। इनको सॉफ्टवेयर कंपनी गेन साइट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सालाना 15 लाख का पैकेज देगी।
विज्ञापन

इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए 512 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहले दिन 512 छात्राओं का ऑनलाइन कोडिंग टेस्ट लिया गया जिसमें 50 छात्राएं अगले राउंड के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई थीं। इनमें से दो राउंड के बाद 26 छात्राएं चयनित हुईं। दूसरे दिन टेक्निकल व एचआर राउंड टेस्ट के बाद अंतिम रूप से 14 छात्राओं का चयन किया गया। कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने बताया कि छात्राओं का चयन एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। चयनित छात्राओं को कंपनी के हैदराबाद व बैंगलोर ऑफिस में काम करने का अवसर मिलेगा। ड्राइव में लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, बरेली, आगरा, बनारस, इलाहाबाद, जौनपुर, गोरखपुर, सहरानपुर, मुरादाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेजों की छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

इनका हुआ चयन
श्रीराम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट लखनऊ की श्रेयांशी शुक्ला, अपूर्वा पांडेय, खुशी अग्रवाल, अनामिका श्रीवास्तव और इशिता कपूर, पीएसआईटी कानपुर की जया गुप्ता, ज्योति तिवारी, खुशी गुप्ता, अर्पिता केशरवानी व सना सिद्दीकी, आईईटी की छात्राएं नव्या श्रीवास्तव, अदिति वर्मा व प्रियांशी, अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद की निधि शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed