फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akshat Pujan in Ayodhya on November 5.

Ayodhya: अयोध्या में अक्षत पूजन पांच नवंबर को, देश के पांच लाख गांवों में निवेदन पत्रक भेजने की तैयारी

Sat, 04 Nov 2023 03:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Nov 2023 03:20 PM IST
सार

निवेदक पत्रों के माध्यम से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को अनुष्ठान करने की जनता से अपील की जाएगी। इस दिन करोड़ों घरों में दीपोत्सव मनाने का भी आह्वान किया जाएगा।

विज्ञापन
Akshat Pujan in Ayodhya on November 5.
अयोध्या का निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच नवंबर को अयोध्या में होने वाले अक्षत पूजन के बाद पूजित अक्षत के साथ एक निवेदन पत्रक भी देश के पांच लाख गांवों में भेजा जाएगा। इसके माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामभक्तों से 22 जनवरी को सुबह 11 से 01 बजे के बीच अपने-अपने स्थानों पर अनुष्ठान करने व शाम को दीपोत्सव मनाने की अपील करेगा। पत्रक में भक्तों को राममंदिर की संरचना व सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


पत्रक में अपील की जा रही है कि 22 जनवरी के शुभ दिन प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को, श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर के भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस समय अयोध्या में अभूतपूर्व आनंद का वातावरण होगा।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, पीएम मोदी के नेतृत्व में ही होगी जातीय जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां का इंटरव्यू: बोलीं- कभी दो कंटाप लगाए होते तो ऐसी न होती बेटी


आप भी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सुबह 11 से 01 बजे के बीच अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके भजन-कीर्तन करें, एलईडी स्क्रीन पर समारोह का लाइव दिखाएं।

शंखध्वनि, घंटानाद, आरती कर प्रसाद वितरित करें। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आकर रामलला का सपरिवार दर्शन करने की भी अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed