फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav writes letter to CM Yogi Adityanath on irregularities in sub inspector's recruitment.

UP Daroga Bharti : अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उठाए सवाल, की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Wed, 06 Jul 2022 10:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Jul 2022 10:14 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दरोगा भर्ती में हुई भारी गड़बड़ियों में जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav writes letter to CM Yogi Adityanath on irregularities in sub inspector's recruitment.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सौ दिन के काम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डिप्टी सीएम को पता ही नहीं चला और उनके विभाग में तबादला हो गया। अब वे चिट्ठी लिख कर जवाब मांग रहे हैं। कुछ दिन तक औचक निरीक्षण कर अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया, लेकिन अब तक एक भी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। इससे साफ  है कि सरकार में कुछ ताकतें हैं, जो पीछे से काम कर रही हैं। वे मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने क हा कि सरकार जिन कार्यों को अपनी उपलब्धि बता रही है, वह सपा सरकार के कार्यकाल के हैं। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की चुनाव मैदान में उतरने की सलाह के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादियों को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। राजनीति में जो होता है वह दिखता नहीं है। कई बार राजनीति पीछे से संचालित होती है। राजभर के पीछे कौन है, इस सवाल को वे मुस्कुराकर टाल गए। जातिगत जनगणना की मांग करते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकारी सेवा में रहने वालों की जो गणना हुई थी, सरकार उसका डाटा सार्वजनिक करे। उन्होेंने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कहा कि फौज में नियमित भर्ती होनी चाहिए। 
विज्ञापन


पार्टी नेताओं के  कहने पर नहीं गया आजमगढ़
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में न जाने के सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेताओं ने चुनाव जीतने का भरोसा दिया था। इसलिए नहीं गया, लेकिन सरकारी मशीनरी ने चुनाव हरा दिया। कई बूथों पर सपा समर्थकों को मतदान नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा भर्ती मामले की जांच कराएं सीएम
अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर 2021 की दरोगा भर्ती मामले की उच्चस्तरीय जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंनेेेेे सवाल किया है कि छह राज्यों में ब्लैक लिस्ट फर्म एनएसईआईटी को भर्ती परीक्षा कराने का टेंडर क्यों दिया गया? यही कंपनी 2017 की दारोगा भर्ती में भी गड़बड़ी कर चुकी है। एसटीएफ  ने जिन केंद्रों को बैन किया, उन्हें दोबारा परीक्षा केंद्र कैसे बना दिया गया? उन्होंने सवाल उठाया कि पीईटी में जिन अभ्यर्थियों के 100 में से महज 15, 20, 35 नंबर थे, उन अभ्यर्थियों ने दो माह बाद ही होने वाली दारोगा परीक्षा में 160 में 154, 153, 150 तक सही प्रश्न कैसे हल कर लिए? 


सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
सपा का सदस्यता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की। बाद में राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक रविदास मेहरोत्रा, विधायक अरमान खान, अनुराग भदौरिया, पूजा शुक्ला और पूर्व मंत्री आरके चौधरी आदि नेताओं को सदस्यता दिलाई गई। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जनता को पार्टी की नीति, कार्यक्रम और फैसलों की जानकारी देंगे। सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी गठन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed