{"_id":"ee8db849e636d808dbe5bba4c55966f3","slug":"akhilesh-yadav-writes-a-letter-to-pm-modi-on-gst-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यों के लिए विध्वंसक होगा मोदी का ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यों के लिए विध्वंसक होगा मोदी का ये फैसला
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) लागू होने से राज्यों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
वर्तमान में किसी वस्तु की खरीद या बिक्री पर टैक्स लगाने का पूरा अधिकार राज्यों के पास है।
मुख्यमंत्री ने कहा है केंद्र सरकार ने राज्यों की चिंता को देखते हुए पूर्व में प्रस्तुत विधेयक में कुछ परिवर्तन किए हैं जो स्वागत योग्य है, लेकिन उत्तर प्रदेश की ओर से उठाए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समुचित प्रावधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
राज्य सरकार चाहती है कि राज्यों का एक तिहाई हक इसमें होना चाहिए। ऐसी व्यवस्था हो कि बिना बाधा के इनपुट टैक्स राज्यों को मिले। तंबाकू व इसके उत्पाद पर जीएसटी के साथ बिक्रीकर लगाने का अधिकार राज्यों को मिले।
विज्ञापन
राज्य सूची की प्रविष्टि संख्या-55 बनाए रखी जाए, क्योंकि यह स्थानीय निकायों के संसाधनों की व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
एक स्वतंत्र स्वायत्तशासी अथॉरिटी की व्यवस्था की जाए जो पांच साल तक जीएसटी से होने वाले संभावित नुकसान की शत-प्रतिशत भरपाई कराए।