फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav will rally in several assembly constituencies of madhya pradesh

अखिलेश यादव आज मध्य प्रदेश दौरे पर, कई विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रैली

Sat, 24 Nov 2018 05:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Nov 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav will rally in several assembly constituencies of madhya pradesh
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे केकार्यक्रम में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक सपा अध्यक्ष शनिवार को मप्र के चार विधानसभा क्षेत्रों चंदेरी, निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्रों के अलावा अशोक नगर व टीकमगढ़ विस क्षेत्रों में सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के मुताबिक अखिलेश 24 नवंबर को सुबह 11 बजे अशोक नगर जिले के मूंगावली विस क्षेत्र के प्रत्याशी रतिभान सिंह के लिए सभा करेंगे। 
विज्ञापन


इसकेबाद 12.20 बजे चंदेरी विस क्षेत्र के ईसगढ़ मंडी मैदान में जयपाल यादव के पक्ष में और दोपहर 1.30 बजे पृथ्वीपुर विस क्षेत्र के प्रत्याशी शिशुपाल यादव के लिए भेंड़ फार्म ओरछा रोड में सभा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में दोपहर 2.35 बजे टीकमगढ़ जिले के निवाड़ी विस क्षेत्र कीप्रत्याशी नीरा यादव केसमर्थन में शासकीय महाविद्यालय निवाड़ी के मैदान में जनसभा करेंगे।

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को भी सपा सुप्रीमो टीकमगढ़  जिले के जतारा एवं राजनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए छतरपुर में कुल तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

उन्होंने बताया कि 25 को दोपहर 1.05 बजे टीकमगढ़ केप्रत्याशी छक्की कुशवाहा के समर्थन में मंच किला मैदान में सभा करेंगे। जबकि 2.10 बजे जतारा विस क्षेत्र की प्रत्याशी अनीता खटीक के पक्ष में पिघेरा जेल केसामने मैदान में और 3.10 बजे छतरपुर के प्रत्याशी नितिन चतुर्वेदी के समर्थन में मड़िया खेल मैदान राजनगर में जनसभा करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed